जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर निवासी रोशन कुमार गुप्ता को 17 दिसंबर को दिल्ली हॉलिडे इन में सर्वश्रेष्ठ एमएसएमई स्टार पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्हें केंद्रीय सामाजिक न्याय और राज्य मंत्री रामदास अठावले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ सुभाष सरकार से पुरस्कार मिला. उन्हें पूरे देश में स्किल एकेडमी केटेगरी में प्रथम स्थान मिला. रोशन को अवार्ड उनके काम स्किल एकेडमी पर मिला. जहां वो लोगों को स्किल शिखाते है और फाइनेंशियल एजुकेशन देते है. वे लोगों को ऑनलाइन पैसे कमाने की ट्रेनिंग देते हैं. यूट्यूब पर उनके 18 हजार सब्सक्राइबर हैं. वो अभी 8 हजार लोगों को ट्रेनिंग दे रहे हैं. उनके पिता डॉक्टर रंजीत गुप्ता जो फिजियोथेरेपिस्ट हैं और मां संजुक्ता गुप्ता हाउसवाइफ है. रोशन विवेक विद्यालय से पढ़ाई पुरी की है. वह एबीएम कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहा है. अभी उनका अपना ऐप स्किल ट्रेडिंग एकेडमी भी लॉन्च किया है. उनका रोशन नाम और वो अपना जमशेदपुर और इंडिया का भी नाम रोशन करना चाहते हैं. वह भारत की जीडीपी में अपना योगदान देना चाहते हैं, अपने और अपने देश का नाम रोशन करना चाहते हैं.




