जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा भाटिया बस्ती के नागरकोट हनुमान मंदिर के पास कचरा का उठाव नहीं हो रहा है. इससे स्थानीय लोगों में गुस्सा है. इसकी शिकायत कई बार जमशेदपुर अक्षेस से की गयी. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद लोगों ने विधायक सरयू राय को भी इसकी जानकारी दी है. कदमा नागरकोट हनुमान मंदिर के पास रहने वाले लोग परेशान है. यहां करीब 25 दिनों से कचरा जमा है. बताया जाता है कि इस एरिया के आसपास इडेन गार्डेन, नागरकोट, पवन पथ, मेघदूत जैसे बिल्डिंग है. (नीचे भी पढ़ें)

हजारों की आबादी यहां निवास करती है. बच्चे भी इस इलाके में खेलते है. यहां से गेल का गैस पाइपलाइन भी गुजरा है, लेकिन इलाके की सफाई नही होने से समस्या बढ़ती ही जा रही है. इसको लेकर लोगों में गुस्सा है.



