• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, October 5, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur purv sainik holi Milan : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जमशेदपुर इकाई ने किया होली मिलन, पूर्व सैनिकों व मातृ शक्ति की सदस्यों ने होली गीतों के साथ ही लजीज व्यंजनों का उठाया लुत्फ

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद्, जमशेदपुर का होली मिलन समारोह विद्या नगर स्थित वीर कुंवर सिंह कम्युनिटी हॉल में मनाया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे क्रीड़ा भारती के झारखंड प्रमुख राजीव कुमार, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड के महामंत्री सिद्धनाथ सिंह उपस्थित रहे. संगठन के अध्यक्ष हवलदार विनय यादव ने अतिथियों का स्वागत व परिचय कराया. इस समारोह में फगुआ मंडली ने होली गीतों से समां बांध दिया, तो होली के पारंपरिक पकवानों के साथ गुलाल-अबीर से होली खेली गई. कार्यक्रम में भारी संख्या में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों के साथ-साथ सैन्य मातृ शक्ति भी उपस्थित रही. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के पूजन एवं पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुआ. सभी की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम के जोश को दुगना कर दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में तीनों सेनाओं से सेवानिवृत्त सैनिक साथियों के साथ-साथ मातृ शक्ति कि भी सहभागिता रही. जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह ने संगठन गीत प्रस्तुत किया. सर्वप्रथम संगठन के  संस्थापक वरुण जी ने मुख्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर ढोलक और झाल की थाप के साथ होली के गीतों पर पूरा पूर्व सैनिक समाज झूमता नजर आया. विशेषकर उमेश जी के द्वारा गाये गए गीतों ने तो लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. उमेश शर्मा,  प्रकाश पुरी जी ने गीत प्रस्तुत किये. (नीचे भी पढ़ें)

मातृ शक्ति की महिलाओं ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया. उन्होंने भी अपनी अलग टोली बनाकर संगीत और नृत्य के साथ कार्यक्रम में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई. मातृ शक्ति की संयोजक पूनम जी ने इस अवसर पर मौजूद सभी मातृ शक्ति की सदस्यों को संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा एकजुट होकर उसे सफल बनाने पर जोर दिया. मातृ शक्ति जमशेदपुर की महामंत्री विनीता सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं. मातृशक्ति अध्यक्ष रूबी सिंह सेना के प्रमुख दिवसों के अलावा पर्व-त्योहार भी परिषद मनाती है. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में  संतोष कुमार,  अवधेश कुमार, बिनय कुमार यादव, जितेंद्र सिंह, अनिल सिन्हा, डीएन सिंह,   उमेश शर्मा, मोहन दुबे किशोर कुमार  दीपक शर्मा, पंकज शर्मा  संजय सिंह शैलेंद्र कुमार सिंह सत्येंद्र कुमार सिंह बारिक अमरनाथ जी,  गौतम,  बिनेश बिरजू के अलावा संगठन के काफी संख्या में पूर्व सैनिक सपरिवार शामिल हुए. सैन्य मातृशक्ति से पूनम, रूबी सिंह, विनता सिंह, अनुपमा, रिंकी, भावना, शर्मिला, अंजू, कंचन, श्वेता, पूनम, संगीता एवं अन्य उपस्थित रहे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

jamshedpur agrasen jayanti-8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा
खबर

jamshedpur agrasen jayanti-8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा

October 4, 2026
jamshedpur helping hands-जोड़ी राइडर और जेएच 05 की टीम ने सरायकेला वृद्धाश्रम में की सेवा, 35 बुजुर्गों में बांटा राशन,चेहरे खिले
खबर

jamshedpur helping hands-जोड़ी राइडर और जेएच 05 की टीम ने सरायकेला वृद्धाश्रम में की सेवा, 35 बुजुर्गों में बांटा राशन,चेहरे खिले

October 4, 2026
jamshedpur blood donation रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले, जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह
खबर

jamshedpur blood donation रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले, जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

October 4, 2026
Next Post

tata steel sustainablity initiative : टाटा स्टील ने उठाया पुराने वाहनों के सतत निपटान की दिशा में बड़ा कदम, पर्यावरण संरक्षण और पुनर्नवीनीकरण को बढ़ावा देने की अनूठी पहल

Jharkhand palamu holi appeal : पलामू डीसी-एसपी ने जिला वासियों से की सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील, शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की दी गई चेतावनी

jamshedpur khelo india basketball tournament- केरला पब्लिक स्कूल कदमा में अस्मिता खेलो इंडिया बास्केटबॉल टूर्नामेंट आयोजित, खिलाड़ियों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया, शीर्ष तीनों टीमों को किया गया पुरस्कृत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 3rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 3 अक्टूबर 2026

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur intuc : जमशेदपुर इंटक ने मनाई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती, महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में तस्वीर पर माला पहनाकर किया याद

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News