जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के वीणापाणि नर्सिंग होम के पास बैकुंठ मंदिर के सामने रविवार शाम जुआ अड्डे पर पुलिस ने छापामारी की. इस दौरान जुआरियों में अफरातफरी मच गयी. सभी इधर-उधर भागने लगे. मौके से एक जुआरी पुलिस हत्थे चढ़ गया. जुआ खेलाने वाला संचालक भी फरार हो गया. पुलिस ने इस दौरान रामनगर काली मंदिर के पास रहने वाले अर्जुन सोना उर्फ गुरटू को सोमवार को जेल भेज दिया. उसके पास से 450 रूपये व मोबइल जब्त किया गया है. इस संबंध में एएसआई राम साहू यादव के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. दूसरी ओर मैरिन ड्राइव सपना काम्प्लेक्स के पास हुए सड़क हादसे में सोनारी न्यू ग्वाला बस्ती आदर्श खटाल के पास रहने वाले कृष्णा पंडित द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेजी लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कराया है. घटना रविवार सुबह 9 बजे की बतायी जाती है.




