जमशेदपुर: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर राजेंद्र विद्यालय परिसर में आर्ट एंड पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजन हुआ. जिसमें जमशेदपुर क्षेत्र के सभी विद्यालयों से 9वीं से 12वीं के 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया .कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य मनोज कुमार सिंह, डॉ राजीव कुमार , जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, कार्यक्रम संयोजक बिमल जालान, अमिताभ सेनापति, शिव प्रकाश शर्मा, आरएसएस के महानगर कार्यवाह रविंद्र जी, बिहार एसोसियेशन महासचिव सीपीसीएन सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण यह हो पा रहा है, कि परीक्षा के समय विद्यार्थी तनाव में रहते हैं जिससे उसका प्रभाव उनके परिणाम के साथ साथ उनके परिवार और उनके जीवन व स्वास्थ्य पर भी पड़ता है. उनके परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम से एक नया संदेश परीक्षार्थियों में जाता है परीक्षा को उत्साह, उमंग और त्योहार की तरह ले. एक परीक्षा में कम अंक लाने से कुछ नहीं होता . आर्ट एंड पेंटिंग प्रतियोगिता में जो विषय दिए गए है वे सारे बच्चों में सकारात्मक भाव पैदा करते है . सभी बच्चों ने बच्चों ने बहुत लगन से अपने भाव को उकेरा हैं. इससे बच्चों की प्रतिभा प्रकट हुई है.सभी को बहुत बहुत बधाई एवं शुभ कामनाएं .प्रदेश कार्यक्रम संयोजक मनोज सिंह ने कहा कि बच्चों आपके अंदर परीक्षा के लेकर जो डर रहता है वो प्राप्तांक को लेकर होता है. (नीचे भी पढ़े)
आप पढ़ाई पूरी लगन से करे. ज्यादा से ज्यादा प्रश्नोत्तर याद करे . हो सकता है कि आप कम नंबर लाये लेकिन आप अगर ज्यादा अध्यन करते हैं तो आपकी नॉलेज आपको सफलता के ऊंचे पायदान पर पहुंचाएं. साथ ही जीवन में अनुशासन का पालन अवश्य करें. अनुशासन का मतलब प्रतिदिन ससमय अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहना है और जो इसका पालन करता है वह जीवन में परीक्षा हो या विपरित परस्थितिका सामना करते हुए सफलता प्राप्त करता है. केवल बोर्ड परीक्षा या स्कूल में होने वाली परीक्षा ही तनाव का कारण नहीं होती जीवन में कई विपरित परिस्थितियां भी तनाव देती है. हर परिस्थिति से लड़ने के लिए ही प्रधानमंत्री ने परीक्षा पर चर्चा के माध्यम से युवाओं में सकारात्मक और उत्साह का संचार भरने काम कर रहे हैं. सभी प्रतिभागी एक से बढ़ कर पेंटिंग बना एक अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं. स्वागत भाषण श्री अमिताभ सेनापति ने दिया . शिव प्रकाश शर्मा ने मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया.(नीचे भी पढ़े)
आर्ट एंड पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पृथ्वीराज सिंह, राजेंद्र विद्यालय, द्वितीय कौशिक भोई , डीएवी बिष्टुपुर, एवं तृतीय स्थान सुहानी कुशवाहा, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा ने प्राप्त किया. विजेताओ को शील्ड एवं सर्टिफिकेट दिया गया. टॉप 10 बच्चों को बेस्ट वॉरियर सर्टिफिकेट एवं मेडल दिया गया. 25 बच्चों को सुप्रीयर वॉरियर सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान किया गया. शहर के राजेंद्र विद्यालय, टैगोर अकादमी, मोतीलाल नेहरू स्कूल, डीएवी स्कूल बिष्टुपुर, डीपीएस स्कूल, साकची, शेन इंटर नेशनल स्कूल मानगो, एस बी एम हाई स्कूल मानगो, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा, विकास विद्यालय मानगो, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर, हिलटॉप स्कूल टेल्को, शिशु विद्या मंदिर कदमा एवं वूमेन कॉलेज इंटर सेक्शन बिष्टुपुर सहित अनेक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने इस प्रतियोगिता भाग लिया एवं सभी बच्चों को भागीदारी प्रमाण पत्र दिया गया. कला संस्कृति मंच के शिक्षकों ने निर्णायक मंडली (जज) की बारीकी से भूमिका निभाते हुए विजेताओं का चयन किया.कार्यक्रम को सफल बनाने में आरएसएस के स्वयं सेवक के सदस्य, भाजपा जिला महासचिव अनिल मोदी, भाजपा सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, विद्यालय के सचिव एके सिंह, प्राचार्य एवं शिक्षक -शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही.











