जमशेदपुर : लौहनगरी की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्रीश्री बाल मंदिर सेवा समिति द्वारा 48वां रामनवमी महोत्सव झंडा चौक, साकची में मनाने की तैयारी की जा रही है. महोत्सव का शुभारम्भ 27 मार्च को राम दरबार की प्रतिमा स्थापना के साथ होगा. समिति के सचिव सुमन अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष बड़े ही धूमधाम से रामनवमी महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि सप्तमी, अष्टमी, नवमी को पूरे विधि-विधान के साथ पूजन कार्य संपादित होंगे, साथ ही पूरे साकची बाजार को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं बजरंगबली के पताकों से सजाया जा रहा है. साकची झंडा चौक में भव्य दरबार का भी निर्माण किया जा रहा है. (नीचे भी पढे़ं)
30 मार्च को संध्या 07:00 बजे रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी. शोभायात्रा साकची के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पूजा पंडाल में आकर समाप्त होगी. शोभायात्रा में हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन करने के लिये खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है, साथ ही हनुमान जी महाराज की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी. (नीचे भी पढे़ं)
उन्होंने बताया कि 31 मार्च को दोपहर 03:00 बजे विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा. विसर्जन जुलूस में हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन, मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन एवं शहरवाशियों के विशेष आग्रह पर हिसार से हनुमानजी को आमंत्रित किया गया है जो जुलूस का मुख्य आकर्षण रहेगी. बाल मंदिर सेवा समिति विगत 48 वर्षों से रामनवमी महोत्सव का आयोजन करती आ रही है. जमशेदपुर के शांतिप्रिय जनता का सहयोग, स्नेह हमेशा मिलता आया है. समिति से सचिव सुमन अग्रवाल ने जमशेदपुरवाशियों से जुलूस में शामिल होने की अपील की है. (नीचे भी पढे़ं)
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सचिव सुमन अग्रवाल, निर्मल जालुका, ओम प्रकाश अग्रवाल, नरेश संघी, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, अंकित अग्रवाल, अंकित मोदी, बजरंग अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी,अभिषेक भालोटिया, विष्णु धानुका, सतीश शर्मा, सुरेश काउंटिया, हर्ष अग्रवाल, रिषु अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, लक्ष्य खिरवाल, राजू मवंडिया, रिंकू जालुका, गौरव बरवालिया, प्रमोद जालुका, आदि का महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त हो रहा है.











