जमशेदपुर: जमशेदपुर के इन दिनों लगातार बलात्कार की घटना सामने आ रही है. बीते तीन दिनों में तीन घटनाएं सामने आयी है. रविवार को बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गणेश नगर की है. जहां आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वहीं अन्य मामले आदित्यपुर, परसुडीह, उलीडीह की है. वहीं ताजा मामला सोनारी थाना अंतर्गत एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. किशोरी अपने माता पिता के साथ सोनारी में रहती है. यह लोग मूल रूप से सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना के रहने वाले हैं. आपको बता दे कि जब घर के लोग किसी काम से बाहर गए थे तभी मौका पा कर आरोपी अशोक कुमार उपाध्याय घर में घुस गया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. घटना 27 जुलाई की बताई जा रही है. आरोपी ने किशोरी को धमकी दी थी कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया कि तो वह उसको जिंदा नहीं छोड़ेगा. मगर बाद में किशोरी ने अपने घर वालों को घटना के बारे में बता दिया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद परिजन थाना पहुंच कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है. पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गयी है. पुलिस पीड़िता का कोर्ट में बयान कराएगी. पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी फरार है. उसकी तलाश में दबिश डाली जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.











