
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय रबी फसल पर कार्यशाला आयोजित हुआ. कार्यशाला का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला में किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के विकास के प्रति कृत संकल्पित है. उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्न दाता है. किसानों का विकास होगा तभी राज्य का विकास होगा. श्री महंती ने कहा कि सरकार महिला कृषकों के उत्थान के लिए दीदी बाड़ी योजना पारित की है.
महिला कृषक अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़कर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाये. उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना के कारण सारे विकास कार्य प्रभावित हुआ है. सामान्य स्थिति बनते ही विकास को गति मिलेगा और किसानों के विकास के लिए सरकार कई योजनायें पारित करेगी जिसका आने वाले समय में किसानों को इसका लाभ मिलेगा. मौके पर बीडीओ देवलाल उरांव भी संबोधित किया. अवसर पर जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, पंसस राजिव महापात्रा, धनंजय करूणामय, साहेबराम मांडी, गौतम दास, विशाल बारिक, मिथुन कर, जन सेवक उत्तम दे, समेत किसान और प्रखंड कर्मी उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी देव कुमार ने किया.





