जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 678वां नेत्र शिविर समाजसेवी एवं रोटेरियन त्रिलोक सिंह एवं मंजू भामरा के संयोजन में बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में ऑपरेशन सत्र के दौरान 30 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण चिकित्सक डॉ बीपी. सिंह के साथ डॉ भारती शर्मा, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी टीम द्वारा किया गया. (नीचे भी पढ़े)
ऑपरेशन सत्र के दौरान रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह, राकेश मिश्र, सुशील कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. रेड क्रॉस कार्यकर्ता दीपक शर्मा, राजू बिन्द, प्रकाश मिश्र, जितेन्द्र सिंह, विक्की कुमार, चन्दन सिंह, आशीष सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया. सोमवार को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों को चश्मा, आवश्यक दवा व देखभाल सम्बन्धी जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा.(नीचे भी पढ़े)
5 अप्रैल से सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग
जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक माह की भांति अप्रैल माह में 5 अप्रैल से 10 अप्रैल तक 181वें सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट के 6 दिवसीय सत्र का आयोजन रेड क्रॉस भवन में किया जायेगा. 4 अप्रैल तक बिष्टुपुर स्थित रेड क्रॉस ऑफिस में रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है. शहर से बाहर के प्रतिभागी 5 अप्रैल को सीधे रेड क्रॉस भवन ट्रेनिंग स्थल पर अपना नामांकन करवा सकते हैं. विदित हो कि प्रशिक्षण के दौरान सेफ्टी के महत्वपूर्ण रोड सेफ्टी, गैस सेफ्टी, कन्फाईन्ड स्पेश एवं वर्क ऑन हाईट सेफ्टी की ट्रेनिंग के साथ फर्स्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट का यह एकमात्र शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा राष्ट्रीय मुख्यालय के दिशा निर्देश में दिया जाता है.











