
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से बी.पी. ऑयल मिल्स लि. सेल्स डिपो, जमशेदपुर के संयोजन में आयोजित 630वें नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र में 20 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर में नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. आनन्द सुश्रुत, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया गया। ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन बी. पी. ऑयल मिल्स लि., सेल्स डिपो जमशेदपुर के नवीन कुमार, रमेश जोशी, वीरेन्द्र कुमार ने रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा डॉ. आनन्द सुश्रुत के साथ संयुक्त रूप से ऑपरेशन थियेटर का फीता काटकर किया। (नीचे भी पढ़ें)

ऑपरेशन सत्र के दौरान राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, रेड क्रॉस सदस्य प्रकाश मिश्र, बनवारी लाल खण्डेलवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। सोमवार को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी तथा आवश्यक दवा, चश्मा के साथ आंखों की देखभाल के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 के कारण स्थगित नियमित नेत्र शिविरों को फिर से समान तिथि पर शुरु कर दिया गया है, जिस कड़ी में अगला नेत्र शिविर 22 से 24 जनवरी तक टाटा पिगमेन्ट्स के सीएसआर कार्यक्रम के तहत आयोजित किये जायेंगे। टाटा पिगमेन्टस द्वारा प्रत्येक वर्ष चार नेत्र शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है।






