
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 632वें नेत्र शिविर का शुभारंभ यहां बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय हुआ। स्व. सोना देवी की पुण्यस्मृति में सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित नेत्र शिविर में पहले दिन जांच सत्र में 157 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच कोविड-19 प्रोटोकोल के तहत करते हुए कहा ऑपरेशन योग्य हायपर मैच्योर 26 नेत्र रोगियों का चयन जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर नेत्र शिविर की संयोजक संस्था के अध्यक्ष व जानेमाने समाजसेवी प्रभाकर सिंह, राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, समाजसेवी कमल किशोर लड्डा, रेड क्रॉस कार्यकर्ता प्रभुनाथ सिंह एवं प्रकाश मिश्र मुख्य रूप से उपस्थित थे। शिविर का संचालन करते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि कल (रविवार) नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह के साथ डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर में किया जायेगा। सोमवार को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों को चश्मा, दवा व उपहार प्रदान कर विदा किया जायेगा।



