
रांची : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव का परिणाम युवा कांग्रेस के आधिकारिक चुनाव साइट पर जारी कर दिया गया है. युवा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अभिजीत राज को नियुक्त कर दिया गया है. इसके लिए ऑनलाइन वोटिंग कराया गया था, जिसमें 81551 वोट मिला था. वहीं लोहरदगा के रहने वाले अभिनव सिद्धार्थ को दूसरे स्थान पर रहे, जिनको 64106 वोट मिले. तीसरे स्थान पर निशा कुमारी भगत रही, जिनको 15184 वोट मिला जबकि चौथे स्थान पर उज्जवल प्रकाश तिवारी को 6732 वोट मिले. पिछले दो महिने से इसकी प्रक्रिया चल रही थी, जिसमें पूरे झारखंड से प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव सम्पन्न कराया गया था. इसके बाद स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी की गयी. करीब 4 लाख मतदाता थे, जिसमें से 35 फीसदी का वोट ही छंट गया. करीब 2 लाख 20 हजार वोटरों ने यहां अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के लिए दो नाम सामने आये, जिसमें अभिजीत राज और अभिनव सिद्धार्थ शामिल थे. अभिजीत राज प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सबसे ज्यादा वोट लेकर नंबर वन स्थान पर रहे. इसके लिए नयी दिल्ली में अभिजीत राज का इंटरव्यू कराया गया, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा शनिवार को कर दी गयी. इस बीच प्रदेश महासचिव के अहम पद पर संजीव रंजन का चयन हुआ है, जो जमशेदपुर के है. उनके अलावा सत्यम सिंह (जमशेदपुर) को 10198 मत मिला, वे भी प्रदेश महासचिव बने जबकि शिवनंदन शिबू सिंह को भी प्रदेश महासचिव के पद पर निर्वाचित किया गया. शिबू सिंह को विकलांग कोटा से प्रदेश महासचिव बनाया गया है. 5046 मतों के साथ पुनः झारखंड प्रदेश सचिव पद पर राकेश साहू निर्वाचित हुए. संजीव रंजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश महासचिव पद के लिए भाग्य आजमाया जिसके साथ 6355 मतों के साथ विजयी घोषित हुए.





