
जमशेदपुर : आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी का वर्चुअल मीटिंग शनिवार को हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एंव आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचन्द्र सहिस, केंद्रीय कोषाध्यक्ष नन्दू पटेल, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत जिला के सभी पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में श्री सहिस ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के आगामी 22 जून को स्थापना दिवस पर जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन करने तथा उक्त आयोजन में अधिक से अधिक लोगो को रक्तदान में शामिल कराने का संकल्प लेना होगा. साथ ही पौधा रोपण का कार्यक्रम होगा, जिसमे खासकर नीम, पीपल, बरगद पेड़ लगाने का कार्यक्रम चलाने का संकल्प लेना होगा. इसके तहत हर पंचायत, हर मण्डल, हर क्षेत्र के पदाधिकारी एकत्रित होकर इस वैश्विक महामारी में पौधारोपण करें। श्री सहिस ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार अपने-अपने क्षेत्र में वैसे लोगो को चिन्हित करना है जिनके परिवार में किसी की वैश्विक महामारी कोरोना से मृत्यु हुई है. उनका परिवार अगर बेसहारा हो गया है तो उन्हें मदद की जायेगी. उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा का देने का कार्य आजसू पार्टी करेगी. साथ ही यास तूफान में जो लोग प्रभावित हुए हैं या जिनका घर प्रभावित हुआ है वैसे लोगों को भी चिन्हित करना है और उन्हें भी मदद करने का बीड़ा उठाने का संकल्प पार्टी ने लिया है। बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा बुल्लू रानी सिंह सरदार, राजू कर्मकार, बुधेश्वर मुर्मू, अप्पू तिवारी, सुधा रानी बेसरा, हेमन्त पाठक, कमलेश दुबे, प्रकाश विश्वकर्मा, अरूप मल्लिक, सरस्वती देवी, सविनय सिंह, श्याम कृष्ण महतो, नीरज सिंह, दुबू महतो, प्रवीण प्रसाद समेत अन्य उपस्थित थे।




