जमशेदपुर : सर्वोदय समिति, जमशेदपुर की ओर से शनिवार को वरीय कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान को 15 सूत्री कार्यान्वयन समिति का सदस्य मनोनीत किये जाने पर सम्मानित किया गया. टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर मनोज कुमार सिंह के आवास पर आयोजित समारोह में संगठन के सदस्यों ने श्री खान का माला पहनाकर एवं गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर मनोज कुमार सिंह व सर्वोदय समिति के अरुण कुमार सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया. इस अवसर पर रियाजुद्दीन खान ने अपने संबोधन में भरोसा दिलाया कि वे सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे. इस अवसर पर आयोजनकर्ता मनोज कुमार सिंह के अलावा अरुण सिंह, नीरज दुबे, सिंध कुमार सिंह, वीरेंद्र यादव, विनोद गिरि, राकेश तिवारी, रामफल गिरि, सुदामा सिंह, रमेश शर्मा, संजय सिन्हा, उत्तम के अलावा कई अन्य लोग भी शामिल थे.











