
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव पर एक स्कूटी और बाइक में हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई. इस घटना में 3 लोग घायल हो गए. मरने वालों में जुगसलाई महाराणा प्रताप चौक के रहने वाले अभय गुप्ता शामिल है. वहीं घायलों में देवघर निवासी कुमार गौरव है, जिनका इलाज टीएमएच में चल रहा है. बताया जाता है कि जुगसलाई निवासी अभय गुप्ता अपने देवघर निवासी दोस्त को लेने के लिए मरीन ड्राइव गए थे. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
इसी दौरान अचानक से विपरीत दिशा से आ रही है कि बाइक से उनके स्कूटर टकरा गई. बाइक सवार रॉन्ग साइड से आ रहे थे. उस गाड़ी पर बबलू और समीर सवार थे. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
बताया जाता है कि समीर बहुत बुरी तरह घायल हो गया है उनको भी टीएमएच ले जाया गया है. इस पूरे घटना में 3 लोग घायल हुए हैं.




