गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत उलदा पंचायत की उप मुखिया आशा रानी महतो के पति तारापद महतो की हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपी ने सोमवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरेंडर करने वाले आरोपी की पहचान जगन्नाथ गोराई जमशेदपुर के कनपूटा, घोड़ाबांधा टेल्को निवासी के रूप में हुई है. आरोपी ने एसडीजेएम दिनेश बाउरी की अदालत में आत्मसमर्पण किया. (नीचे भी पढ़े)
यह मामला कांड संख्या 01/2026, धारा 103 के तहत दर्ज है. विदित हो कि 12 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे खड़िया कॉलोनी में प्रज्ञा केंद्र संचालक तारापद महतो की गोली मारकर हत्या की गयी थी. इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था. जबकि अन्य एक आरोप आरोपी फरार चल रहा था.











