
बहरागोड़ा : आदित्यपुर स्थित 111 सेव लाईफ अस्पताल को बंद कराना और अस्पताल के संचालक डॉ ओपी आनंद की गिरफ्तारी एक राजनीतिक षडयंत्र है. सभी अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस अस्पताल को कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के समय बंद होना कोरोना संक्रमित मरीजों और आम लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है उक्त बातें भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा ने कही है. उन्होंने बताया कि डॉ ओपी आनंद एक मृदुभाषी एवं सरल प्रकृति के इंसान हैं. उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिले के कई सुदूर पहाड़ी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के गांवों में गरीब मरीजों का ईलाज मेडिकल कैंप लगाकर मुफ्त में किए हैं. उनके चरित्र के ऊपर जो भी आरोप लगाया गया है ये संपूर्ण रूप से राजनीतिक षडयंत्र जैसा है. झारखंड प्रदेश के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ आवेश में आकर जो भी गलत शब्द का प्रयोग डॉ ओपी आनंद ने किया है, उसके बाद डॉ ओपी आनंद ने मंत्री से माफी भी मांग चुके हैं. मंत्री को अपना बड़ा दिल करते हुए माफ कर देना चाहिए था. इसके लिए डॉ ओपी आनंद को दूसरा झूठा गैर जमानती मुकद्दमें में फंसाना गलत है. भाजपा नेता सरोज महापात्रा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस केस पर उच्च स्तरीय जांच कराने के लिए मांग की है.











