चाकुलिया: चाकुलिया- माटीहाना मुख्य सड़क पर चौठिया स्कूल के पास बीच सड़क पर कुत्ते के आ जाने से चिरुगोड़ा से चाकुलिया की ओर आ रहे बाइक सवार ईश्वर महतो (65) और एक महिला घायल हो गए. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी.(नीचे भी पढ़े)
ग्रामीणों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी, सूचना पाकर 108 घटनास्थल पहुंचकर दोनों घायलों को एंबुलेंस से चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया.



