पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के हाता बिरसा चौक में अनियंत्रित सुजुकी कार ने सड़क किनारे खड़े पांच मोटरसाइकिल को रौंद दिया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है . घटना शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे की है. हेंसड़ा के प्लांट में कार्यरत कर्मी टिशू मिश्रा अपने सुजुकी कार जे एच 01 डी एल /1111 में शराब के नशे में धुत होकर चाईबासा की ओर से आ रहा था. (नीचे भी पढ़ें)

इसी दौरान हाता चौक में उसकी कार ने सड़क किनारे खड़े दो हीरो मोटरसाइकिल, दो स्कूटी एवं एक पल्सर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में कोई हताहत नही हुआ. घटना के बाद ग्रामीणों ने टिशू मिश्रा को पकड़ लिया और मुआवजे की मांग करने लगे. सूचना मिलने के बाद पोटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है .




