चाकुलिया: चाकुलिया-बेंद मुख्य सड़क पर मंगलवार को मारदाबांध गांव के पास एक स्कूटी और साइकिल में टक्कर होने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. साइकिल सवार जुगीतोपा निवासी मनोहर महतो (60) को पंचायत समिति सदस्य बुबाई दास ने ग्रामीणों की मदद से टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. दूसरी ओर बाइक चालक मुराठाकुरा निवासी रिजु पाल को परिजनों द्वारा घटनास्थल से ही झाड़ग्राम ले जाया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जुगीतोपा निवासी मनोहर महतो साइकिल से चाकुलिया किसी काम से आए थे.(नीचे भी पढ़े)
काम समाप्त करके वापस घर जाने के दौरान अचानक साइकिल को दायी ओर मोड़ लिया, इससे चाकुलिया की ओर से आ रहे स्कूटी चालक ने पीछे से साइकिल को ठोकर मार दी. जिससे बाइक व साइकिल चालक गिर गए, और गंभीर रुप से घायल हो गए. साइकिल सवार को चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर सुषमा नाग ने घायल मनोहर महतो का प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा के लिए झाड़ग्राम रेफर कर दिया. इस घटना से मनोहर महतो का बांया पैर और बांया हाथ टूट गया है.



