चाकुलिया : चाकुलिया बेंद मुख्य सड़क पर कांकड़ीशोल के पास बीती रात सड़क दुर्घटना में कमारीगोड़ा निवासी बिमल दास की मौत हो गई है. बीती रात सड़क दुर्घटना में बिमल दास घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ था, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने सीएचसी को दी. सूचना पाकर 108 एंबुलेंस घटनास्थल पहुंचकर घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया. जहां चिकित्सक डॉ नरेश कुमार ने बिमल दास को मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात रात पुलिस सीएचसी पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और गुरूवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी. जिससे वह बीच सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ था. वहीं उसे किस वाहन से धक्का मारा है इसकी जांच पुलिस कर रही है.





