रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के द्वारा गुरुवार को स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान की शुरूआत की गयी. जिसमें रैपिड एक्सन फोर्स के डीसी प्रकाश चंद्र बादल, पुलिस इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार के नेतृत्व में चला अभियान. अभियान नगर पर्षद के समीप से शुरू हुई जो हनुमान मंदिर, चर्च मुख्य द्वार एवम एनएच 7, राजबाड़ी रोड एवम बड़ी मस्जिद रोड में चलाया गया. स्वच्छता अभियान के संबंध रैपिड एक्सन फोर्स के डीसी प्रकाश चंद्र बादल ने कहा कि जब शहर की सफाई बेहतर रहेगा तो मन भी शांति रहेगा. इससे क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इसी उद्देश्य के साथ स्वच्छता ही सेवा के तहत सफाई अभियान चलाई जाया गया. पुलिस इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि सफाई अभियान से लोग जागरूक किया जा रहा है.




