जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर खरकई पुल के पास धार्मिक स्थल को लेकर टाटा स्टील एवं सनातनियों के बीच एक बार फिर सनातनी शुरू हो गयी है. खरकई पुल के पास हिंदू पीठ स्थित एक शिवलिंग को हटाने को लेकर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गये हैं.
बता दें कि गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित हिंदू पीठ में स्थापित शिवलिंग को हटाने के लिए जुस्को की टीम पूरे लाव-लश्कर के साथ वहां पहुंची, किन्तु जुस्को की टीम को वहां भारी विरोध का सामना करना पड़ा. आक्रोशित लोगों ने जुस्को की कार्रवाई का जोरदार विरोध किया. दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे और इस बीच वहां जुटे आम लोगों का आक्रोश बढ़ता गया. इसी बीच शिवलिंग को हटाये जाने के विरोध में एक व्यक्ति ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का भी प्रयास किया. हालांकि जिला प्रशासन की मुस्तैदी से दोनों पक्षों को वार्ता के लिए तैयार किया गया. समाचार लिखे जाने तक इस मुद्दे पर दोनों पक्षों में वार्ता जारी है. वहीं हिंदू पीठ के लोग शिवलिंग को 1 इंच भी हटाये जाने को तैयार नहीं हैं.



