जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति की प्रादेशिक केंद्रीय कमिटी का रविवार को गोविंदपुर आशा भवन में विधिवत गठन हो गया. बैठक में घाटशिला, चाकुलिया जादूगोड़ा, पोटका समेत पूरे कोल्हान से लेकर रांची तक के समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस सांगठनिक बैठक में आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति की तीन वर्ष के लिए प्रादेशिक केंद्रीय कमिटी में नवदीप दास अध्यक्ष बनाए गए, जबकि मुख्य संयोजक डॉ सुंदर लाल दास, मुख्य संरक्षक मृत्युंजय दास, संयोजक मदन मोहन दास, कार्यकारी अध्यक्ष विद्या सागर दास, महासचिव हेमन्त दास, सचिव गुरुपद दास, व लक्खी दास, संरक्षक जोगेन दास, संयोजक शिव प्रसाद, उपाध्यक्ष मदन मोहन दास व शक्तिपद दास को चुना गया. केंद्रीय कमिटी के नव चयनित पदाधिकारियों का गुरुदेव गोपी नाथ गोस्वामी ने चैतन्य महाप्रभु का पट्टा पहनाकर अभिनंदन किया व प्रमाण पत्र सौंपा. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं, प्रदेश केंद्रीय कमिटी के गठन के पश्चात युवा व महिला कमिटी का भी गठन किया गया. युवा कमिटी में संजय दास को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि चंचल दास को महासचिव, शिशिर दास को संरक्षक, हरिकृष्ण दास को उपाध्यक्ष, जय गोपाल को मुख्य संयोजक, राम प्रसाद दास को सचिव बनाया गया. दूसरी तरफ, महिला मोर्चा की नई कमिटी में इंद्राणी दास को अध्यक्ष, अणिमा दास को मुख्य संयोजक, सोमा दास को महासचिव, मीरा दास को सचिव एवं ममता दास को उपाध्यक्ष चुना गया.







