जमशेदपुर: रांची मंडल के सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देशों पर ड्यूटी पर सभी आरपीएफ जवान बेहद एलर्ट है. रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की महिला कांस्टेबल साविता गारी ने अपनी सतर्कता और बहादुरी से ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत एक महिला यात्री की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की. (नीचे भी पढ़े)
9 मई को को ट्रेन संख्या 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस खुलने के दौरान एक यात्री अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ जल्दबाजी में ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म के गैप में गिरकर चलती ट्रेन के साथ घसीटने लगी. (नीचे भी पढ़े)
ड्यूटी पर तैनात लेडी कांस्टेबल साविता गारी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत महिला को पकड़ लिया और ट्रेन रुकने तक मजबूती से थामे रखा. उनकी सूझबूझ और साहस के कारण महिला की जान बच गई.







