चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद का चुनाव आगामी 7 फरवरी को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चेंबर भवन में होगा. अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अशोक कुमार चौधरी रविवार की दोपहर चाकुलिया पहुंचे और यहां के पुराना बाजार स्थित अग्रसेन भवन में वोटरों के साथ बैठक की. वोटरों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. चाकुलिया में 35 वोटर हैं.(नीचे भी पढ़े)
अशोक कुमार चौधरी ने वोटरों से कहा कि उन्हें अपना समर्थन देकर अध्यक्ष निर्वाचित करें. बैठक में दुर्गा प्रसाद लोधा, राम अवतार सुरेखा, राम अवतार बाकरेवाला, गणेश प्रसाद रुंगटा, ब्रह्मदत्त अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, संजय कुमार लोधा, सुभाष कुमार लोधा, आलोक कुमार लोधा, पवन कुमार गोयनका, दुर्गा प्रसाद शर्मा, अनूप केड़िया, अमित भारतीय, पप्पू लोधा, नीलू खंडेलवाल समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे.(नीचे भी पढे)
बैठक में जमशेदपुर से आए पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री दीपक पारीक, बजरंगलाल अग्रवाल, साकची महामंत्री सुरेश कादरिया, राजीव अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, दीप चंद्र अग्रवाल, विमल कुमार लोधा, प्रदीप अग्रवाल, रवि झुनझुनवाला समेत अन्य उपस्थित थे.



