चाकुलिया : चाकुलिया भाजपा मंडल कमेटी ने रविवार को थाना प्रभारी के नाम 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर कड़ी निगरानी एवं नियमित पुलिस गश्ती करने, महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्थानों, बाजारों एवं विद्यालयों के आसपास विशेष पुलिस व्यवस्था करने, अवैध लॉटरी के कारोबार पर पूर्णतः रोक लगाने का विशेष अभियान चलाया जाए एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए. विद्यालय के आसपास असमाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जाए, ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके, साइबर ठगी एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी पर रोक लगाने केलिए जागरूकता अभियान चलाया जाए आदि जैसी अन्य मांगें शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर मंडल अध्यक्ष महादेव महतो,चंदना मुर्मू, दिनेश सिंह, चन्द्रदेव महतो, सुधीर महतो, तुषार बेरा, अप्पू दास, चन्द्र मोहन मांडी, परिमल दास, जयदीप मुर्मू, खितीश महतो, मिंटू नंदी, संदीप चंद, दिलीप महतो समेत अन्य उपस्थित थे.







