चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के आंगनबाड़ी की सेविका सहायिकाओं ने सोमवार को झारखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष पुष्पा महतो और अध्यक्ष भानुमति महतो के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय पहुंचकर सीडीपीओ के नाम ज्ञापन सौंपा. (नीचे भी पढ़े)
सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि 31 अक्टूबर तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे 1 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगी. इस मौके पर रतना कुमारी,उमा बेरा,रूमा मल्लिक,सुकुलमनी टुडू,नमीता मल्लिक, पंचवती टुडू, सुकुर मुनी टुडू, सुगी मनी बास्के, भारती महतो, कृष्णा मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.





