पोटका : गालूडीह रंकिनी मंदिर के महा साधक एवं लोकप्रिय संत बिनय दास बाबा जी के जीवन पर आधारित सुनील कुमार दे की पुस्तक ‘युग पुरुष बिनय दास बाबा जी’ का प्रकाशन शीघ्र होगा एवं आगामी 30 मार्च को रामनवमी के दिन स्वयं बाबाजी के हाथों उसका लोकार्पण किया जायेगा. बिनय दास बाबा की अनुमति मिलने के बाद अब जल्द ही पुस्तक को छपने के लिए भेज दिया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)

लेखक सुनील कुमार दे ने मंगलवार को हाता माताजी आश्रम के मित्रों के साथ गालूडीह रंकिनी मंदिर जाकर संत बिनय दास बाबा जी को उनके जीवन पर आधारित अपनी लिखित पुस्तक युग पुरुष बिनय दास बाबा जी की पांडुलिपि दिखाने के साथ ही उसके कुछ अंश पढ़ कर भी सुनाये. बाबा जी के पुस्तक के प्रकाशन की अनुमति देने के बाद सुनील कुमार दे अपने मित्रों के साथ खरिया कॉलोनी स्थित नव कुंज धाम पहुंचे और बाबाजी के श्रद्धालुओं को भी पांडुलिपि पढ़ कर सुनाई. सुनने के बाद श्रद्धालुओं ने भी उन्हें पुस्तक को प्रकाशित कराने की अनुमति प्रदान कर दी. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद श्री दे ने पुस्तक को छापने के लिए भेजने का निर्णय लिया. उन्होंने आगामी 30 मार्च को रामनवमी के दिन स्वयं बाबा जी से पुस्तक का लोकार्पण कराने का निर्णय लिया है. बैठक में सुनील कुमार दे के साथ सुधांशु शेखर मिश्रा, करुणामय मंडल, अमल बिश्वास, तपन मंडल, विद्युत पाल, मनीराम बास्के, पुजारी शुकदेव दास, श्यामा पद दास, शिक्षाविद गौर चंद्र सिंह, तरुण गिरि आदि उपस्थित थे.



