चाकुलिया : बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने शनिवार को चाकुलिया स्थित इकोलॉजिकल पार्क परिसर में दो अत्याधुनिक कॉटेज निर्माण के लिए विधिवत भूमिपूजन किया. इस अवसर पर विधायक श्री मोहंती ने कहा कि इस पहल से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आगंतुकों को ठहरने की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. आधुनिक कॉटेज के निर्माण से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर चाकुलिया क्षेत्र को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे निरंतर कार्य कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर रेंजर दिग्विजय सिंह, नप अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, पार्षद मौसमी मल्लिक, जिप सदस्य धरित्री महतो, प्रमुख धनंजय करुणामय, जगन्नाथ महतो, साहेबराम मांडी, पार्षद मो गुलाब, गौतम दास समेत अन्य उपस्थित थे. वहीं वार्ड संख्या 11 में विवाह मंडप निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया.











