
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नागा बाबा मंदिर के पास गायत्री मंदिर का निर्माण गायत्री परिवार द्वारा किया जाएगा. मंदिर निर्माण के लिए परिवार द्वारा मंत्रोच्चारण कर भूमि पूजन की गई. पूजारी निताई भगत ने मंत्रोच्चारण कर भूमि पूजन कार्य को संपन्न कराया. मौके पर चाकुलिया गायत्री परिवार के कैलाश शर्मा ने बताया कि भव्य मंदिर निर्माण में 25-30 लाख रुपए खर्च आएगा और मां गायत्री की संगमरमर की मूर्ति जयपुर से लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि गायत्री मंदिर के अलावे शिव मंदिर और माता भगवती देवी नैतिक शिक्षा केन्द्र निर्माण करना भी परिवार द्वारा प्रस्तावित है. गायत्री मंदिर निर्माण भूमि पूजन के पश्चात हवन किया गया और भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. भूमि पूजन के अवसर पर राम प्रसाद लोधी, फकीर चन्द्र अग्रवाल, सिद्धेश्वर सिंह, लक्ष्मी नारायण दास, जितेन्द्र महतो, मानिक सरकार, रविन्द्र नाथ मिश्रा, संजय लोधा, ब्रह्मदत्त अग्रवाल, बिट्ठल शर्मा, शशी देवी, मंजू शर्मा, रतना देवी, झरणा दास, देवी महतो, गौरी समेत अन्य उपस्थित थे.




