चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बेन्द पंचायत के डुमरडीहा गांव में केएडी सागेन साकाम क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोरेन ब्रदर्स और सनातन एकादश के बीच खेला गया. प्रतियोगिता पर सोरेन ब्रदर्स ने प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक समीर महंती ने विजेता टीम को 18 हजार रूपए और उप विजेता टीम को 12 हजार रूपए देकर पुरस्कृत किया.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर उप प्रमुख कविता साव, मुखिया राधा नाथ मुर्मू, टुलू साव, अमीर पोलाई, लोकनाथ मोहंती, मिथुन कर, तोतन खामराय, राहुल महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



