चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के बुरूजबनी गांव के किसानों के बीच बुधवार को जिला परिषद सदस्य रायदे हांसदा और मुखिया दासो हेम्ब्रम ने किसानों के बीच 6 क्विंटल चना बीज का वितरण किया. मौके पर जन प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के बीच निःशुल्क बीज उपलब्ध कराकर किसानों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाना चाहती है. किसान बीज प्राप्त कर नयी पद्धति से खेती कर लाभान्वित बनें. जन प्रतिनिधियों ने कहा कि वे सरकार द्वारा दी जाने वाली हर सुविधा को जनता तक पहुंचाने का आगे भी कार्य करेंगे.




