जमशेदपुर : धतकीडीह ईदगाह में 50 साल पहले लगाये गए पत्थर, जिस पर लोग नमाज अदा करते आ रहे थे, उसे इस साल ईदगाह कब्रिस्तान कमेटी के सदस्यों के देखरेख में हटा कर पेवर्स ब्लॉक से बदला जा रहा है. इस कार्य के लिए कमेटी के सदस्यों के अलावा जमशेदपुर के अवाम ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया है. यह कार्य अब पूरा होने की ओर है. (नीचे भी पढ़ें)
ईद उल फित्र के दिन नमाजी इस पर नमाज अदा कर सकेंगे. धतकीडीह ईदगाह कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष हाजी अब्दुल रऊफ उर्फ मुन्ना भाई, सचिव फरीदुद्दीन खान, कोषाध्यक्ष फिरदौस ने इस कार्य को करवाने में अहम भूमिका निभाई है. इस कार्य के लिए जमशेदपुर की जनता धतकीडीह ईदगाह कब्रिस्तान कमेटी के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित कर रही है. बताते चलें कि इस ईद उल फित्र पर धतकीडीह ईदगाह कब्रिस्तान मैदान में ईद की नमाज का समय सुबह 8:00 बजे रखा गया है.



