सरायकेला : कुड़मी को आदिवासी का दर्जा देने और कुरमाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचिबद्ध करने की मांग को लेकर कुड़मी समुदाय के आहूत “रेल टेका- डहर छेका” आंदोलन के तहत शनिवार को पूरे राज्य में कुड़मी समुदाय के लोग अलग- अलग संगठन और क्षेत्रीय राजनीतिक दल यानी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) और जो झारखंड स्टूडेंट यूनियन ऑर्गेनाइजेशन यानी (आजसू) के बैनर तले एकजुट होकर रेलवे ट्रैक पर धरना- प्रदर्शन कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

हालांकि एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने रेलवे स्टेशनों और रेल ट्रैक के आसपास के धारा 144 लगा दी है, बावजूद इसके आंदोलनकारी के हौसले बुलंद है. आंदोलनकारियों ने सरायकेला के सिनी- गम्हरिया रेलखंड के दुग्धा के समीप रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है. उधर सिनी- कांड्रा रेलखंड के मुंडाटांड के समीप रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है. इस आंदोलन से रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है. जगह- जगह यात्री ट्रेनों को रोक दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

कई ट्रेन रद्द है. वही माल गाड़ियां भी जगह- जगह फंसे हैं. (नीचे देखें तस्वीर)




