चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत में बुधवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गयी. यह यात्रा चालुनिया गांव से शुरू हुई. इस यात्रा में चालुनिया पंचायत के कांटाबनी, जोड़ाम, शांतिनगर, बिहारीपुर, भंडारू गांव के ग्रामीण बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मौके पर ओबीसी के जिला अध्यक्ष देवेश राज, चाकुलिया के प्रखंड अध्यक्ष समीर दास, अभिषेक मिश्रा, सनातन भगत, सनी सिंह, शुभम सिंह, निखिल तिवारी, सचिन सिंह, अजय महतो, बिट्टू सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, देश की रक्षा कौन करेगा. हम करेंगे आदी नारा लगा रहे थे.












