चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के बैतझारिया गांव में बीती रात 2 बजे जंगली हाथी ने गांव में प्रवेश कर एक गाय को मार दिया है. सूचना मिलते ही मुखिया शिवचरण हांसदा गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली और वन विभाग के पदाधिकारी से बात कर घटना की जानकारी दी. वहीं उन्होंने मवेशी मालिक चुना राम मुर्मू को मुआवजा देने की मांग भी की है. मुखिया शिव चरण हांसदा ने विभाग के पदाधिकारी से हाथियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की मांग की ताकि किसी और ग्रामीण के जान-माल की क्षती ना हो. गांव के पास जंगल में हाथी के सरन लेने से ग्रामीण काफी भयभीत है. मौके पर चुना राम मुर्मू, रामदास मुर्मू, राजीव मांडी, किशोर टुडु,पुलीन सोरेन, पासवान टुडु, रंजित मांडी समेत अन्य उपस्थित थे.



