जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शुक्रवार शाम सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए. घटना शाम करीब छह बजे की है. वे रांची से जमशेदपुर आ रहे थे. इसी दौरान चौका थाना क्षेत्र के बड़ामटांड़ के समीप एनएच-33 पर उनके काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. (नीचे भी पढ़ें)

मिली जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित वाहन ने उनके काफिले की गाड़ी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्जुन मुंडा की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि, राहत की बात रही कि इस दुर्घटना में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पूरी तरह सुरक्षित हैं. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय भाजपा नेता आकाश महतो घटनास्थल पर पहुंचे और अर्जुन मुंडा का हालचाल जाना. दुर्घटना में सही सलामत बचने की सूचना पाकर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली.












