
चाकुलिया : डीडीसी परमेश्वर भगत ने चाकुलिया प्रखंड का दौरा कर प्रखंड के बड़ामारा समेत अन्य पंचायत का दौरा कर विकास योजनाओं की निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारी और कर्मियों को योजना के अनुरूप कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया और मनरेगा योजना में ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को मजदूरी देने की बात कही है. इसके पश्चात श्री भगत प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड के पदाधिकारी और कर्मियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में उन्होंने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, पीएम आवास योजना और मनरेगा योजना की जानकारी ली. श्री भगत ने कहा कि प्रखंड के विभिन्न गांवों में संचालित योजनाओं का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है. कहा कि कार्य में शिथिलता बरतने वाले कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. मौके पर बीडीओ देवलाल उरांव, जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, बीपीओ लिला सोलंकी, पंचायत सचिव रामचंद्र मुर्मू, रंजित सिंह, मुनु टुडू, रथू महतो समेत अन्य उपस्थित थे.







