रामगोपाल जेना/चाईबासा : जिला परिषद् सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने मंझारी प्रखंड के पिलका पंचायत अंतर्गत छोटा गुली गांव में गुरुवारी बानरा के अधूरे बने बकरी शेड का निरीक्षण किया. निरीक्षण में बकरी शेड में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाई गईं. (नीचे भी पढ़ें)

वित्त वर्ष 2021-22 की इस योजना की अनुमानित लागत 80301 रुपया थी, किन्तु ठेकेदार ने उसके अनुरूप कार्य न कराकर किसी तरह आधा-अधूरा काम करा कर ढांचा भर खड़ा करा दिया है. न तो शेड का प्लास्टर हुआ है और न ही उसमें दरवाजा लगाया गया है. प्राक्कलन के अनुसार शेड में जहां लोहे की पाइप लगाई जानी थी, वहां ठेकेदार विजय सिंह बारी ने उसमें बांस का प्रयोग किया है.जबकि ठेकेदार ने योजना के पूरे पैसे की निकासी करने का प्रयास कर रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

श्री कुंकल ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार में झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोगों के द्वारा भी सरकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर लूट मचाई जा रही है. ज्ञात हो कि विजय सिंह बारी मंझारी प्रखंड युवा झामुमो का अध्यक्ष भी है. श्री कुंकल ने कहा कि वे मामले की जांच एवं वित्तीय अनियमितता के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर मंझारी प्रखंड कार्यलय के समक्ष धरने पर बैठेंगे.




