
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की आस्था के प्रतीक प्रसिद्ध नागा बाबा मंदिर पूजा कमेटी द्वारा हर वर्ष मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर दो दिवसीय पूजा सह मेला का आयोजन किया जाता था परंतु इस वर्ष कोविड 19 के बढ़ते प्रभाव के कारण कमेटी द्वारा मेला को स्थगित कर सिर्फ दो दिवसीय पूजा का आयोजन सरकार द्वारा पारित कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए पूजा किया जा रहा है। कमेटी द्वारा बगैर मास्क पहने मंदिर में पूजा करने पहुंचे भक्तों के बीच मास्क का वितरण किया गया। 16 जनवरी को परंपरा के मुताबिक थाना प्रभारी वरुण यादव बाबा के दरबार में चांदनी चढ़ाकर और पूजा कर दो दिवसीय पूजा की शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात भक्तों की पूजा कराई जाएगी।17 जनवरी को भी मंदिर में कोविड 19 गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा की जाएगी। पूजा करने पहुंचे भक्तों की पुजारी अशोक पति, दिलीप पति और सुखदेव पति ने मंत्रोच्चारण कर पूजा संपन्न कराई। पूजा को सफल बनाने में संयोजक विश्वकर्मा सिंह, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राज कुमार मिश्रा, सचिव राकेश सिंह, विनोद धनानिया, रत्नेश कुमार, राजू तिवारी, रवि तिवारी, रवि सिंह, अभिषेक पति, संदीप चंद समेत अन्य जुटे हुए हैं।











