चाकुलिया: कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा संचालित चाकुलिया गौशाला को इमामी फाउंडेशन कोलकाता द्वारा उपलब्ध कराए गए 70 कंबल को शनिवार को गौशाला के कर्मियों के बीच वितरण किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती उपस्थित थे. विधायक के हाथों गौशाला के 70 कर्मियों के बीच कंबल का वितरण किया गया.(नीचे भी पढ़े)
विधायक श्री महंती ने कहा कि गौशाला को समाजसेवी द्वारा कंबल उपलब्ध कराकर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कराने का कार्य सराहनीय है. कहा कि हर समृद्ध व्यक्ति को इस तरह के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए आह्वान किया ताकि जरूरतमंद लोगों की जरूरतें पूरी हो. कंबल पाकर कर्मियों का चेहरा खुशी से खिल उठे. इस अवसर पर संजय लोधा, रविन्द्र नाथ मिश्रा, ब्रम्हदत्त अग्रवाल, दुर्गा लोधा, पवन गोयनका समेत अन्य उपस्थित थे.











