जादूगोड़ा : अधिक बकाया बिजली बिल वाले व एकमुश्त भुगतान में असमर्थ उपभोक्ता विभाग की सूद माफी योजना का लाभ लेते हुए बकाया राशि का भुगतान कर सकते हैं. बिजली विभाग द्वारा शुरू की गयी सूद माफी योजना आगामी जुलाई माह तक ही जारी रहेगी. (नीचे भी पढ़ें)
जादूगोड़ा विद्युत प्रमंडल के के एसडीओ प्रशांत राज ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि ज्यादा बिजली बिल बकाया होने की स्थिति में सूद की राशि 15 सौ से 2 हजार रुपये तक पहुंच जाती है. ऐसे में गरीब परिवारों को राहत देने के लिए सरकार की पहल पर डीपीएस बकाया बिजली बिल पर माफी योजना शुरू की गयी है. इसके तहत ग्राहक आसान किस्तों में अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं. इसकी समय सीमा आगामी जुलाई माह तक रखी गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि पोटका के हजारों गरीब परिवार आर्थिक संकट की वजह से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाये, जिससे उस पर सूद की राशि बढ़ते हुए बकाया राशि आसमान छूने लगी है, जिसका भुगतान कर पाने में वे असमर्थ हैं. इसको लेकर सरकार ने बिजली बिल में डी एस पी की बकाया राशि माफी योजना के तहत छूट का लाभ दिया जा रहा है. इससे बकायेदारों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की जा रही है.











