जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के धर्मडीह गांव में बुधवार सुबह करीब 4 बजे करंट लगने से दो गाय की मौत हो गयी. पशुपालक मुद्रिका यादव ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दो लाख रुपये की मुआवजा की मांग की है. बताया जाता हैं कि 11 हजार का ट्रांसफार्मर पर लगे जम्फर ब्लास्ट हो गया, जिसकी वजह से ट्रांसफार्मर के पोल में बिजली प्रभावित हो गयी व दो गाय की मौके पर ही मौत गयी. इस बाबत पीड़ित मुद्रिका यादव ने कहा कि यहां पर ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध के बावजूद विभागीय संवेदक ने ट्रांसफार्मर बैठा कर चालू कर दिया, जिसकी वजह से उसकी दो गाय की अकाल मृत्य का शिकार होना पड़ा.



