चाकुलिया: तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को चाकुलिया थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों ने तंबाकू सेवन ना करने की शपथ ली. मौके पर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने सभी पदाधिकारी और जवानों को तंबाकू के सेवन ना करने और इसकी प्रतिबंध कराने के लिए शपथ दिलाई. इस मौके पर एस आई अजीत कुमार समेत अन्य पदाधिकारी और जवान उपस्थित थे.











