
चाकुलिया : चाकुलिया के नया बाजार स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला में विगत 20 दिनों से जंगली हाथी काफी उत्पात मचा रहे हैं. गौशाला में आम के बगीचे को हाथियों ने तहस-नहस कर दिया है. बीती रात हाथियों ने गौशाला की करीब 50 फीट लंबी चहारदीवारी को तोड़ दिया है. वन विभाग द्वारा इन हाथियों को भगाने की दिशा में कई बार पहल तो की गई, परंतु हाथी परिसर से जाने का नाम नहीं ले रहा है. वन विभाग के क्विक रिस्पांस टीम रात में हाथीयों को खदेड़ते है, सुबह होते ही हाथियों का दल पुनः गौशाला परिसर में प्रवेश कर जा रहें हैं. (नीचे भी पढ़ें)
बार-बार हाथियों के आने से गौशाला कर्मियों में भय व्याप्त है. वही हाथियों के कारण गौशाला कमेटी को भारी नुक्सान उठाना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि वन विभाग कार्यालय से सटे इस गौशाला में जंगली हाथियों ने डेरा जमाए रखा है. गौशाला के बगीचे में आम के करीब एक हजार पेड़ हैं. हाथियों ने अनेक आम के पेड़ों को तोड़ दिया है और आम खा गए हैं. मकई की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है.




