जमशेदपुर: भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदिब चट्टराज के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल सोमवार को बिजली विभाग करनडीह कार्यपालक अभियंता राज किशोर से मिलकर वर्तमान बिजली व्यवस्था के खस्ता हाल के बारे में बताया एवं सुधार करने की पहल हो. परसुडीह शिव मंदिर ट्रांसफार्मर 200 केवी में अतिरिक्त लोड घटाने के लिए परसुडीह मध्य विद्यालय के समीप नए ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की. (नीचे भी पढ़े)
जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज ने दूरभाष पर बिजली विभाग के अधिकारी को इस दिशा में जल्द से जल्द काम करने का निर्देश दिया. इस दौरान कार्यपालक अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मंगलवार से इस दिशा में काम शुरु होगा. साथ ही क्षेत्र के अन्य बिजली उपकरण बदलने एवं नए लगवाने की मांग की. इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा, महामंत्री देवेंद्र सिंह, युवा मोर्चा मंत्री उपेंद्र राव, अजय शर्मा, बबन साव, मनोज प्रसाद एवं अन्य शामिल उपस्थित थे.











