चाकुलिया: चाकुलिया में बुधवार से ही जमुआ और उसके आसपास के इलाकों के जंगलों में आग जल रही है. गुरुवार दोपहर में बड़ामारा पंचायत के मौरबेड़ा के पास सड़क के किनारे की झाड़ियों और जंगल में भीषण आग लग गई. जंगल में आग लगने से आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं. इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई.(नीचे भी पढ़े)
ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और सड़क के किनारे झाड़ियों में लगी आग को बुझाने में जुट गए. इसके कारण आग गांव तक नहीं पहुंच पाई. सूचना पाकर वन कर्मी भी पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे है. ज्ञात हो कि जंगल में लगी आग से पोटाश,काजू समेत अन्य पेड़ पौधे आग से झूलस गए हैं.



