मुसाबनी : जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) के ग्रामीण इलाका मुसाबनी प्रखंड स्थित डीवीसी के नीचे प्रखंड के दुईकाडीह गांव के पास जंगल में मंगलवार की दोपहर किसी कारणवश अचानक आग लग गई है. जंगल में आग लगने से जंगल की सुखी जंगली झाड़ियां आग की चपेट मे आकर पूरा जंगल आग से धधक रहा है. जंगल में लगी आग काफी तेजी से दुईकाडीह गांव की ओर आगे बढ़ रही हैं. जंगल की आग की लपटो को देखकर गांव के ग्रामीण काफी भयभीत है और जंगल से सटे झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे ग्रामीण सुरक्षा की दृष्टिकोण से अपने-अपने घरों को आग से बचाने के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

जंगल में लगी आग की सूचना ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी है. मिली जानकारी के अनुसार जंगल की आग गांव के पास पहुंच चुकी है, अगर समय रहते फायर ब्रिगेड गांव नही पहुंचा तो जंगल में लगी आग की चपेट मे आकर गांव के कई घर जलकर राख हो जाएगा. समाचार लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड गांव नही पहुंचा है और ग्रामीण झाड़ियों में लगी आग को बुझाने में जुटे हुए हैं. आग की लपटें इतनी तेज है कि गाड़ियां भी नहीं पहुंच जा रही है. जिला परिषद सदस्य बुधेश्वर मुर्मू भी वहां पहुंच गये है, लेकिन ज्यादा कुछ करने की स्थिति में कोई भी नहीं है.






