
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे पोटका थाना अंतर्गत सोहदा में मंगलवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई. युवती की पहचान घाटशिला निवासी 25 वर्षीय मुनि बानरा के रूप में की गई. इधर घटना की सूचना पाकर पोटका पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा किया जिससे सड़क जाम की स्थिति पैदा हो गई थी. हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और हंगामा को शांत कराया. पोटका पुलिस के अनुसार मुनि अपने भाई के साथ स्कूटी पर सवार होकर घाटशिला स्थित अपने घर की ओर जा रही थी. सोहदा के पास ही पीछे से एक हाइवा ने हॉर्न बजाया. हॉर्न की आवाज सुनकर बाइक चला रहा मुनि के भाई ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे जा गिरा. गिरने से मुनि की मौत हो गई है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.














